पाली: कंचन परमार बनीं सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस की
पाली: महिला कांग्रेस की ओर से कंचन परमार को सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऐश्वर्या संखला द्वारा जारी किया गया।
नियुक्ति पत्र में बताया गया कि राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार एवं सरीका सिंह के मार्गदर्शन में पाली जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी क्रम में कंचन परमार को सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर कंचन परमार ने संगठन का आभार व्यक्त किया और महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।