logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्राचीन मंदिर एवं धरोहरों की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य:-कृष्ण कुमार शर्मा

जयपुर/जमवारामगढ़: महाशक्ति जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रार्थना पत्र भेजकर ग्राम पंचायत खवारानीजी स्थित खसरा संख्या 704 एवं 705 में प्राचीन बावड़ी और शिव मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में गंभीर अनियमितताओं की जांच करवाने की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि शिव मंदिर की भूमि पर बिना देवस्थान विभाग की अनुमति के कार्य हुए हैं और मंदिर परिसर में यज्ञशाला को तोड़कर बजट का दुरुपयोग किया गया है।

संगठन ने खसरा संख्या 705 पर स्थित प्राचीन बावड़ी में लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से किए गए कार्य की गुणवत्ता और संरक्षण पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पुरातत्व विभाग ने बावड़ी की प्राचीन संरचनाओं को नुकसान पहुंचाया और उसके ऐतिहासिक स्वरूप को नष्ट किया। महाशक्ति जन कल्याण संगठन ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और विशेष अभियान समूह (SOG) से निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, संगठन ने राज्य सरकार से शिव मंदिर और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण हेतु तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।

10
1025 views

Comment