अमेठी में गोमती नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
अमेठी: ग्रामीणों ने गोमती नदी के किनारे पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने में लगी हुई है। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए।