logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीरजापुर के जिला पंचायत राज अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव का तबादला, फर्रुखाबाद में मिली नई जिम्मेदारी

मीरजापुर (पड़री /पहाड़ी ) :- शासन ने प्रशासनिक कार्यों को गति देने एवं शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए मीरजापुर के जिला पंचायत राज अधिकारी श्री सन्तोष कुमार श्रीवास्तव का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। शासनादेश के अनुसार अब उन्हें जनपद फर्रुखाबाद में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि श्री सन्तोष कुमार श्रीवास्तव अविलंब अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें तथा अपनी योगदान आख्या शासन को प्रस्तुत करें। शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

श्री श्रीवास्तव के कार्यकाल में मीरजापुर जनपद में पंचायत विभाग से जुड़े कई विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी देखने को मिली थी। उनके स्थानांतरण की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
वहीं, शासन द्वारा शीघ्र ही मीरजापुर में नए जिला पंचायत राज अधिकारी की तैनाती किए जाने की संभावना जताई जा रही है, ताकि पंचायत विभाग के कार्यों का संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके।

29
805 views

Comment