logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी: भारतीय किसान यूनियन भानू का मोचवा में संगठन विस्तार

अमेठी : ग्राम सभा मोचवा में भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों की बड़ी संख्या में भागीदारी हुई। इस कार्यक्रम में किसानों की विभिन्न समस्याओं, कृषि से जुड़ी परेशानियों और संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, घनश्याम तिवारी, रामप्रकाश यादव, बड़ेलाल मिश्रा, विनय मिश्रा, रामकिशुन कोरी, परशुराम कोरी एवं रामजस कोरी सहित कई किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने किसानों की आवाज को मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

0
0 views

Comment