logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

त्योहार से पहले एक्शन मोड में पुलिस-प्रशासन, गांव से कस्बे तक निकला हाई अलर्ट फ्लैग मार्च

Ⓜ️मुजफ्फराबाद/सहारनपुर:
त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। मुजफ्फराबाद क्षेत्र और गांव फर्कपुर निवादा में उपजिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर मुनीश चंद, थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा एवं चौकी प्रभारी मुजफ्फराबाद बबलू कुमार भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और फ्लैग मार्च निकालकर जनता को सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया।

फ्लैग मार्च मुख्य बाजारों, गलियों और संवेदनशील इलाकों से गुजरता हुआ गांव फर्कपुर निवादा तक पहुंचा। पुलिस के सायरन, जवानों की मुस्तैदी और अधिकारियों की मौजूदगी ने आम लोगों में भरोसे का माहौल पैदा किया। लंबे समय बाद प्रशासन की ऐसी जमीनी सक्रियता देखने को मिली, जिससे क्षेत्रवासियों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि त्योहारों की आड़ में किसी भी तरह की अराजकता, हुड़दंग या माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की।

वहीं सीओ सदर मुनीश चंद ने कहा कि त्योहार प्रेम और शांति का प्रतीक हैं, इन्हें खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने भी अपराध और गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

मुजफ्फराबाद चौकी प्रभारी बबलू कुमार की सक्रियता भी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी लगातार मौजूदगी से अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास बढ़ा है।

#Saharanpur #Muzaffarabad #FlagMarch #UPPolice #Bakrid2026 #LawAndOrder #RaoDigitalIndia

9
101 views

Comment