logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकरीद पर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित, डीएम अरविंद चौहान का बड़ा फैसला

Ⓜ️सहारनपुर:
बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले प्रशासन द्वारा 27 मई को अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब संशोधित कर 28 मई कर दिया गया है।

जिलाधिकारी के इस फैसले से आमजन, सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों को संशोधित आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की है।

#Saharanpur #Bakrid #EidUlAdha #DMArvindChauhan #PublicHoliday #UPNews #RaoDigitalIndia

0
136 views

Comment