logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ: बुढ़वा मंगल पर गांधी बाग में हनुमान चालीसा पाठ सम्मेलन

मेरठ: 26 मई 2026 को गांधी बाग पार्क में देवाशीष योग ट्रस्ट और गांधी बाग योग परिवार के संयुक्त तत्वावधान में चौथा बड़े मंगलवार (बुढ़वा मंगल) के पावन अवसर पर विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं 108 बार राम-राम नामजप का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कर्मयोगी आशीष शर्मा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधक, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और राम-राम नाम का जाप कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कर्मयोगी आशीष शर्मा ने इस अवसर पर बड़ा मंगल के महत्व और ज्येष्ठ मास में भगवान राम और हनुमान के मिलन की कथा साझा की। कार्यक्रम में भूपेन्द्र काके, राजीव खेड़ा, अमित अग्रवाल, संजीव सरीन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयोजन का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं राष्ट्र कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

10
162 views

Comment