logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड देहरादून प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार समेत दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तराखंड देहरादून
प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार समेत दो बदमाश गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात पौंधा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक थार वाहन बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, 25 मई की रात प्रेमनगर पुलिस टीम ने पौंधा रोड पर संदिग्ध थार वाहन को रोककर जांच की। वाहन सवार युवक देर रात घूमने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समर्थ पुत्र घनश्याम निवासी हकीकत नगर, थाना सदर, जिला सहारनपुर तथा ऋषभ गोस्वामी पुत्र गौतम गोस्वामी निवासी खेड़ा तलान, थाना अलीपुर, नॉर्थ दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली प्रेमनगर में मु0अ0सं0 102/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्त पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब इनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
बरामदगी में एक 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और थार वाहन नंबर HP 12N-6049 शामिल है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयेंद्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल वीरेंद्र भंडारी, संजीत और सतीश शामिल रहे।

114
6323 views

Comment