logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिसुआ नगर परिषद के स्थायी समिति सदस्यों का शांतिपूर्ण निर्वाचन

नवादा : नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना तथा बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम-2026 के अनुसार, हिसुआ नगर परिषद के लिए सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों का निर्वाचन निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से बहुमत के आधार पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार यह चुनाव प्रखंड सभागार, हिसुआ में आयोजित किया गया।

निर्वाचन परिणामों में पंकज कुमार (वार्ड संख्या-13), अशोक कुमार (वार्ड संख्या-08) और मनोज कुमार (वार्ड संख्या-20) निर्वाचित हुए। नवादा जिला में कुल दो नगर परिषद और एक नगर पंचायत में स्थायी समिति सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। आगामी चुनाव रजौली नगर पंचायत और वारिसलीगंज नगर परिषद में क्रमशः 27 और 29 मई 2026 को संपन्न होंगे। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

0
0 views

Comment