logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य स्तरीय 16 वी जूनियर पुरुष हाॅकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले की टीम का चयन।

राज्य स्तरीय 16 वीं जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले की टीम का चयन।

पाली , 26 मई। 16 वी जूनियर पुरुष राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले की टीम चयन के लिए रिजर्व पुलिस लाइन पाली हॉकी खेल मैदान में मंगलवार को सुबह 7:30 बजे ट्रायल शुरू हुआ। संघ सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि जिले के गांव धामली , खिमेल, कोटडी , चंडावल, निमाज, जैतारण सहित पाली संघ के संपूर्ण गांवो से 40 जूनियर पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हॉकी संघ पाली अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा ने बताया कि चयनित टीम आगामी 4 से 7 जून तक आयोजित होने वाली 16 वी जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता पाली में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि टीम का चयन खिलाड़ियों का उच्च खेल कौशल के आधार पर हॉकी चयनकर्ता दीपक सोलंकी एवं उसकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर हॉकी पाली के कोषाध्यक्ष दिनेश पंवार, मांगू सिंह दुदावत, विजय कच्छावा , अनील सिंह निम्बाडा सहित कई खेल प्रेमी मोजूद मौजूद रहे।

रिपोर्ट - घेवरचंद आर्य पाली

7
1084 views

Comment