logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर: खवारानीजी बावड़ी और शिव मंदिर में पुरातत्व विभाग की जांच की मांग

जयपुर/जमवारामगढ़: महाशक्ति जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को प्रार्थना पत्र भेजकर ग्राम पंचायत खवारानीजी, उपखंड जमवारामगढ़ में स्थित प्राचीन बावड़ी एवं शिव मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व विभाग की अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि शिव मंदिर की भूमि खसरा संख्या 704 पर बिना देवस्थान विभाग की अनुमति के कार्य करवाए गए और मंदिर परिसर में यज्ञशाला को तोड़कर उसके बजट का दुरुपयोग हुआ है।

संगठन ने यह भी कहा कि खसरा संख्या 705 पर स्थित प्राचीन बावड़ी में लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से काम हुआ, लेकिन कार्य गुणवत्ता एवं संरक्षण के अनुरूप नहीं था। पुरातत्व विभाग द्वारा बावड़ी की प्राचीन संरचनाओं को नुकसान पहुंचाया गया तथा ऐतिहासिक स्वरूप नष्ट किया गया। महाशक्ति जन कल्याण संगठन ने ACB और SOG से निष्पक्ष जांच तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिव मंदिर एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण हेतु तत्काल कार्रवाई की अपील की गई है।

14
1262 views

Comment