प्रमाण पोर्टल पर मासिक मूल्यांकन के आधार पर आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज मेरठ 66.62 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर
मेरठ - उत्तर प्रदेश महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के आधार पर जारी की जाने वाली प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज ने अपना परचम लहराया है। मंडल के सभी कॉलेजों को पछाड़ते हुए आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज ने **66.62 अंक** के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।
44 बिंदुओं के आधार पर यह रैंक हर महीने जारी की जाती है। उत्तर प्रदेश में महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए यह पोर्टल सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज की ओर से तैयार किया गया है। पोर्टल उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय, अनुदानित महाविद्यालय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की समीक्षा के आधार पर हर माह रैंकिंग जारी करता है। यह रैंकिंग अप्रैल माह की है।
आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने बताया कि इस पोर्टल के तहत 44 अलग-अलग बिंदुओं पर महाविद्यालयों की विस्तृत समीक्षा और मूल्यांकन किया जाता है। इसी आधार पर प्रदेश के टॉप-10 कॉलेजों की सूची जारी की जाती है। अप्रैल माह की रैंकिंग में आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज ने 66.62 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।
आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज ने अधिकांश मूल्यांकन में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज की स्थापना 1962 में हुई थी। कॉलेज में बीए, बीकॉम के साथ-साथ विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बी.एड. कोर्स भी संचालित होता है।