खवारानीजी मंदिरों में पुरातत्व विभाग की अनियमितताएं उजागर
जयपुर/जमवारामगढ़ : महाशक्ति जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रार्थना पत्र भेजकर ग्राम पंचायत खवारानीजी, उपखंड जमवारामगढ़ स्थित प्राचीन बावड़ी एवं शिव मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा की गई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि शिव मंदिर की भूमि खसरा संख्या 704 पर बिना देवस्थान विभाग की अनुमति के कार्य हुए हैं और मंदिर परिसर में यज्ञशाला को तोड़कर बजट का दुरुपयोग किया गया है।
खसरा संख्या 705 में स्थित प्राचीन बावड़ी में लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से कार्य हुआ, लेकिन उसकी गुणवत्ता और संरक्षण उचित नहीं रहा। संगठन का आरोप है कि पुरातत्व विभाग ने बावड़ी की प्राचीन संरचनाओं को नुकसान पहुंचाया और उसके ऐतिहासिक स्वरूप को नष्ट किया। महाशक्ति जन कल्याण संगठन ने ACB और SOG से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही राज्य सरकार से मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की गई है।