जामनेर शहर में गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जामनेर शहर में गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
प्रतिनिधि : महेशप्रसाद दीक्षित
जामनेर जि. जलगांव दि. 26/05/2026 को जामनेर पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 60 से 65 गौवंशों को मुक्त कराया गया। पुराने बोदवड रोड, घरकुल परिसर, मदनी सहित शहर के विभिन्न छह स्थानों पर अवैध रूप से रखे गए गौवंशों पर छापेमारी की गई।
कार्रवाई के बाद सभी गौवंशों को जलगांव स्थित बाफना गौशाला भेज दिया गया। साथ ही इस मामले में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शाम तक जारी थी।
पुलिस प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बकरी ईद से पहले की गई इस बड़ी कार्रवाई की शहरभर में पूरे दिन चर्चा होती रही।
अवैध गौवंश परिवहन या भंडारण दिखाई देने पर नागरिक तुरंत प्रशासन से संपर्क करें, ऐसा आवाहन पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया है।