ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित.!
बलरामपुर(मोहम्मद खालिद)
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद/कुर्बानी) पर्व के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। विभाग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार पूर्व में 27 मई 2026, बुधवार को घोषित सार्वजनिक अवकाश अब 28 मई 2026, गुरुवार को रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2026 के सामान्य अवकाश कैलेंडर में ईद-उल-अजहा (कुर्बानी) पर्व हेतु 27 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। पर्व की तिथि में परिवर्तन होने के कारण राज्य शासन ने संशोधित आदेश जारी करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश प्रभावशील रहेगा।