रतलाम: वेतन भुगतान में कमी को लेकर शिकायत दर्ज
रतलाम: शिकायतकर्ता आकाश वर्मा ने बताया कि वह जिला रतलाम ब्लॉक नामली में ट्राईएटीएस शोलूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पिछले 7 वर्षों से कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका वेतन प्रतिदिन 440 रुपये निर्धारित है, लेकिन उन्हें केवल 400 रुपये ही दिए जा रहे हैं।
आकाश वर्मा ने इस वेतन भुगतान में कमी के कारण अपनी समस्याओं का उल्लेख करते हुए संबंधित अधिकारियों से इस मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही करने और समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने का निवेदन किया है।