logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोपालगंज में शर्बत वितरण से राहगीरों को मिली राहत

फतेहपुर कalyanpur: मलवा विकास खंड के गोपालगंज हाईवे पर मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवियों और ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सेवा शिविर लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया। इस पहल से तेज धूप और बढ़ते तापमान से पीड़ित लोगों को काफी राहत मिली।

सुबह से ही ग्रामीणों और युवाओं ने शर्बत वितरण की व्यवस्था शुरू की थी, जिसमें परिवहन निगम की बसों से आए यात्री, बाइक सवार, मजदूर, किसान, बुजुर्ग और अन्य राहगीर शामिल थे। इस आयोजन में रविकांत विश्वकर्मा, राजा विश्वकर्मा, शिवाकांत विश्वकर्मा, अमर विश्वकर्मा, दीपेश गुप्ता, सरवन कुमार पांडे, मनीष पटेल, श्यामेंद्र पटेल सहित कई युवाओं और बुजुर्गों ने सक्रिय सहयोग दिया। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और सेवा भावना का उदाहरण रहा तथा शाम तक जारी रहा।

0
88 views

Comment