logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैंक में लंच टाइम के दौरान खाली रहे काउंटर, ग्राहकों को हुई परेशानी!

डीडवाना। आज Punjab National Bank डीडवाना शाखा में बैंकिंग कार्य हेतु विजिट के दौरान दोपहर लगभग 2:45 बजे 2-3 काउंटरों पर लोगों की भीड़ लगी हुई दिखाई दी। मौके पर देखा गया कि संबंधित काउंटरों पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। पूछने पर बताया गया कि ऑपरेटर खाना खाने गए हुए हैं।

इस संबंध में शाखा प्रबंधक से बात करने पर उन्होंने कहा कि सभी काउंटर तैयार हैं और काम हो जाएगा, लेकिन ग्राहकों का कहना है कि जब लोग लाइन में खड़े हों तब किसी भी काउंटर पर कर्मचारी का नहीं होना लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है।

ग्राहकों का कहना है कि RBI के नियमों और ग्राहक सेवा व्यवस्था के अनुसार किसी भी काउंटर को बिना कर्मचारी के नहीं छोड़ा जाना चाहिए तथा लोगों को अनावश्यक इंतजार नहीं करवाना चाहिए। भीषण गर्मी के दौरान बैंक में आने वाले लोगों का कार्य तुरंत होना बेहतर सेवा व्यवस्था मानी जाती है।

ग्राहकों ने मांग की है कि कर्मचारियों का भोजन अवकाश एक-एक करके कराया जाए ताकि बैंकिंग कार्य लगातार चलता रहे और आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। समाचार के साथ RBI से संबंधित लिंक भी संलग्न किया जा रहा है।

https://youtu.be/g_k-eLN7b0E?si=459YaYdoe0yiP2sp

RBI Says #RBI #RBIGovernor #didwanakuchaman #Bank #banking #rajasthan #didwananews

7
622 views

Comment