logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर देहात की फैक्ट्रियों में श्रमिक आंदोलनों को लेकर प्रशासन सतर्क

कानपुर। श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जोनल कार्यालय में वर्तमान औद्योगिक परिस्थितियों के मद्देनज़र जनपद कानपुर देहात की विभिन्न फैक्ट्रियों में श्रमिकों द्वारा वेतन, सेवा शर्तों एवं अन्य मांगों को लेकर चल रही हड़ताल/आंदोलन की स्थिति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रमिकों एवं प्रबंधन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति एवं अवांछनीय तत्वों की सक्रियता पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनसामान्य के आवागमन एवं औद्योगिक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि औद्योगिक विवादों के दौरान संवाद, संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखा जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए। गोष्ठी में हरीश चन्दर, कपिल सिंह, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

6
58 views

Comment