logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंगाल की राजनीति में बड़ा सस्पेंस: आज BJP में शामिल होगा कोई बड़ा चेहरा?

नई दिल्ली:
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी के एक ट्वीट के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने संकेत दिया है कि एक “जाना-माना चेहरा” आज नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले सकता है।

नाम सामने न आने से अटकलों का दौर जारी है। चर्चा है कि TMC या BJD से जुड़ा कोई बड़ा नेता भाजपा का दामन थाम सकता है। वहीं, लोकसभा में TMC के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के एक संदेश ने बंगाल की राजनीति में सस्पेंस और बढ़ा दिया है।

अगर यह अटकलें सच साबित होती हैं, तो इसे ममता बनर्जी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा सकता है। अब सबकी नजरें दिल्ली पर टिकी हैं कि आखिर भाजपा में शामिल होने वाला वह “सरप्राइज चेहरा” कौन होगा।

#BJP #TMC #WestBengal #Politics #MamataBanerjee #BreakingNews #Delhi

10
101 views

Comment