मीरा रोड में बकरीद से पहले विवाद, कुर्बानी के विरोध में पहुंचे VHP-बजरंग दल कार्यकर्ता
मुंबई | सूत्र
महाराष्ट्र के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले एक सोसायटी में बकरों की कुर्बानी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, सोसायटी परिसर में बड़ी संख्या में बकरे लाए जाने का कुछ लोगों ने विरोध किया।
मामले की जानकारी मिलते ही VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी कथित तौर पर सुअर लेकर भी पहुंचे, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।