सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जिला प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह के नेतृत्व में शरबत वितरण का कार्यक्रम....
आज दिनांक 26 /05/ 2026 को सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जिला प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह के नेतृत्व में शरबत वितरण का कार्यक्रम बहुत ही शानदार और भव्य रूप से संपन्न हुआ। कई दिनों की अथक मेहनत और सभी सदस्यों के भरपूर सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक संपादित हो सका। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली के दर्शन से और भोग से हुई से हुई तत्पश्चात काफी भारी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया शरबत के साथ-साथ बूंदी और बिस्कुट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री राजीव त्रिपाठी जी भी उपस्थित रहे एवं नगर से श्री संदीप कुशवाह उपस्थित रहे। भारी संख्या में श्रद्धालुओं को शरबत, वितरण, बूंदी वितरण और बिस्किट का वितरण किया गया। लगातार तीसरे वर्ष यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्रीमती अल्का जायसवाल, मोनिका द्विवेदी, पूनम यादव, रचना भटनागर, शुचिता पाण्डेय, अलका शर्मा
कल्पना शुक्ला, सरिता सिन्हा, श्वेता श्रीवास्तव, अर्चना ,संतोष दुबे, गीता सीमा कहकंशा, प्रीति सिंह, पूजा पटेल कल्याणी कुशवाहा,के साथ भारी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने शरबत वितरण में सहयोग दिया। जो शिक्षक उपस्थित हो पाए उन्होंने अपना पूरा सहयोग दिया। लोगों ने जमकर शरबत पिया। शरबत वितरण के दौरान हम लोगों ने भजन भी गाए और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।