जयपुर: दिल्ली हाईवे पर बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत
जयपुर: दिल्ली हाईवे के आसलवास के पास बाइक सवार तीन युवकों का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कसौला थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की। गंभीर घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। रिपोर्टर राजेश कुमार, रेवाड़ी, हरियाणा।