logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक कमरे के विद्यालय ने रचा इतिहास, NMMS में 6 विद्यार्थियों का चयन

खंडार क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकंदपूरा ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय क्रमोन्नत होने के बाद पहली बार कक्षा 8 के कुल 11 विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थियों का चयन NMMS परीक्षा में हुआ है।
चयनित विद्यार्थी —
• आशुतोष बैरवा — 98 अंक
• धीरज बैरवा — 101 अंक
• गोलू बैरवा — 99 अंक
• कोमल बैरवा — 100 अंक
• पारस बैरवा — 133 अंक
• राहुल बैरवा — 95 अंक
विद्यालय में वर्तमान में करीब 80 बच्चे अध्ययनरत हैं तथा केवल 5 शिक्षकों के स्टाफ के साथ विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। विद्यालय का 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा।
बताया गया कि विद्यालय में केवल एक ही कमरा है, जो वर्ष 2010 में बना था और बाद में उसका रिपेयर करवाया गया। सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन ने यह सफलता दिलाई।
इस उपलब्धि में शिक्षक सोमपाल बैरवा की शुरुआती मेहनत, राधेश्याम जाट का सहयोग तथा वर्तमान स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। शिक्षिका दीपिका चौधरी, शिक्षक मदरूप सिंह गुर्जर एवं प्रधानाध्यापक विनोद कुमार बवेरवाल ने बच्चों को लगातार मोटिवेट कर शिक्षण कार्य करवाया। वहीं डांगरवाड़ा के प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सांवरिया ने भी मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दी।ग्रामीण क्षेत्र के इस छोटे विद्यालय की बड़ी सफलता अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

43
598 views

Comment