आज महिला, बाल विकास एवं सामाजिक कल्याण विभाग की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र
आज महिला, बाल विकास एवं सामाजिक कल्याण विभाग की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, बच्चों एवं महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पोषण और सेवाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मइयां योजना के लाभुकों को अनावश्यक सत्यापन के नाम पर किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए, ताकि उन्हें समय पर और सुगमता से लाभ मिल सके।
इसके अतिरिक्त, समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने हेतु जागरूकता अभियान चलाने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आधुनिक और स्थानीय दोनों माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अंतिम पंक्ति तक के लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित हो सके।