पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला ओबीसी प्रतिनिधिमंडल, संगठन मजबूती और युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
बांसवाड़ा ओबीसी वर्ग के जिला अध्यक्ष विवेक पटेल एवं नि. उपजिला प्रमुख विकास बामनिया ने अपनी टीम के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अशोक गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुलाकात के दौरान आगामी पंचायती राज चुनाव, संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय तथा ओबीसी वर्ग की निर्णायक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही ग्रामीण स्तर पर कांग्रेस विचारधारा को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर अशोक गहलोत ने विवेक पटेल को राजस्थान में सबसे कम उम्र में ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवा नेतृत्व की सराहना करते हुए समाज और संगठन के लिए निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक ओबीसी वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने और समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान ओबीसी प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।