लखनऊ में मुख्यमंत्री से मैनपुरी जिला सहकारी बैंक निदेशक की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मैनपुरी के निदेशक श्री वरूण सिंह (गौरव) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा, मैनपुरी के जिला उपाध्यक्ष श्री गौरव यादव भी मौजूद थे।
इस दौरान क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य व्रज क्षेत्र, श्रीमती नेहा सिंह राठौर, सुश्री शीतल सिंह (पुत्री) एवं श्री यशवीर सिंह (पुत्र) भी उपस्थित रहे। यह भेंट मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई।