logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री जय शिव साह स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं जामताड़ा की दो साहित्यकार बहनें

देवघर : 24 मई 2026 को देवघर के होटल हरियाली के सभागार में साहित्य समागम भारत के तत्वावधान में भव्य काव्य सम्मेलन "काव्याभिषेक" सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के कवि-कवयित्रियों, साहित्यकारों एवं कहानीकारों ने भाग लिया।

इस समारोह में जामताड़ा की अनिता सिंह और सरिता सिंह को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए "श्री जय शिव साह स्मृति सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया। अनिता सिंह को उनके काव्य संग्रह "प्रकृति और नारी" तथा सरिता सिंह को "मिट्टी बची रहे" के लिए यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन कवि रवि शंकर साह ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मीरा जैन और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुमनलता उपस्थित रहीं।

3
684 views

Comment