logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेमेतरा में पेट्रोल पंपों पर किसानों-आमजनों से मिले पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, डीजल-खाद संकट पर जताई चिंता

बेमेतरा, 26 मई 2026



छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर “बढ़ती महंगाई पर संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों और वाहन चालकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।



डीजल-खाद की कमी से किसान परेशान

किसानों ने बताया कि डीजल की पर्याप्त आपूर्ति न होने से खेती का काम गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों के संचालन में भारी दिक्कत आ रही है। साथ ही कई स्थानों पर खाद की उपलब्धता न होने से आगामी फसल चक्र पर संकट की आशंका जताई।



संवाद के दौरान सामने आया कि जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल संकट के चलते ताले लगे हैं, जिससे आमजन और परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से किसान, मजदूर और आम जनता बेहद परेशान है।



“भाजपा सरकार की नीतियों से बढ़ा संकट”: आशीष छाबड़ा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार छाबड़ा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों से किसान-मजदूर वर्ग लगातार आर्थिक संकट में घिर रहा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता के साथ खड़ी रही है। बढ़ती महंगाई, डीजल संकट और खाद की कमी जैसे जनहित के मुद्दों पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”



उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी और किसानों-आमजनों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन व जनसंवाद का सिलसिला जारी रखेगी।



जन संवाद कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मंगत साहू, मिथलेश वर्मा, सुशीला जोशी, शशि प्रभा गायकवाड़, बाल कुमारी ध्रुव, रीता पांडे, शकुंतला साहू, जनता साहू, रूबी सलूजा, योगिता साहू, झम्मन बघेल, सुमन गोस्वामी, ललित विश्वकर्मा, राजू साहू, भरत भूषण साहू, मोंटू तिवारी, लाला कटारे, शक्ति धर दिवान, अजय राज सेन, वैभव मिश्रा, दया सिंह वर्मा, प्रकाश ठाकुर, टोकेश्वर साहू, चंद्र प्रकाश शीतलानी, राकेश सोनी, नारायण छाबड़ा, लाखन सिंह, चितरेण वर्मा, संजय वर्मा, राघवेंद्र मनु, शुभम सोनी, कोमलपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



जनचौपाल 36

www.Janchoupal36.com

9
4 views

Comment