जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रवेश परीक्षा में नबा नूर ने हासिल की ऑल इंडिया 5वीं रैंक
*जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रवेश परीक्षा में नबा नूर ने हासिल की ऑल इंडिया 5वीं रैंक*
शाहगंज/जौनपुर। क्षेत्र की होनहार छात्रा नबा नूर ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रवेश परीक्षा में ह्यूमेनिटीज़ संकाय में अखिल भारतीय स्तर पर 5वीं रैंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नबा नूर की प्रारंभिक शिक्षा शिवबरत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी, कलान से हुई। शुरू से ही मेधावी रहीं नबा नूर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी उपलब्धि को केवल एक रैंक नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, संस्कार और परिवार की प्रतिबद्धता की जीत माना जा रहा है।
नबा नूर के पिता मास्टर नूर आलम, जो शिक्षक होने के साथ-साथ रियल एस्टेट व्यवसाय से भी जुड़े हैं, बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने नबा नूर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि नबा नूर की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और बुलंद हौसलों के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।