logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल दोनों घायलों की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

*सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल*

*दोनों घायलों की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर*

शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप सोमवार की रात सड़क दुघर्टना में सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीराम राजभर व 40 वर्षीय बलिराम पुत्रगण राम किशोर राजभर शाहगंज से बाइक से घर जाने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

7
48 views

Comment