गुरुग्राम में पत्नी मधु की हत्या, पति अंकित फरार
गुरुग्राम: तीन महीने पहले मानेसर निवासी अंकित से शादी करने वाली मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित ने मधु को स्कूटी पर बैठाकर गर्लफ्रेंड के कमरे में ले जाकर मार डाला और लाश को बाथरूम में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर मधु का सड़ा-गला शव बरामद किया।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के हाऺसाका निवासी मधु के पिता अशोक ने आरोप लगाया कि 21 मई को अंकित और उसके परिवार ने उनके घर आकर झूठा दावा किया कि मधु ज्वैलरी लेकर भाग गई है। मधु पक्ष के लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद अंकित 22 मई को लापता हो गया। इस घटना से परिवार में शोक और आक्रोश व्याप्त है।