logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ: बड़ा मंगल पर हनुमान चालीसा पाठ एवं राम नामजप समारोह

मेरठ: 26 मई 2026 को गांधी बाग पार्क मेरठ में देवाशीष योग ट्रस्ट और गांधी बाग योग परिवार के संयुक्त तत्वावधान में बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) के पावन अवसर पर विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं 108 बार राम-राम नामजप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ब्राह्मण/पंजाबी पुत्र कर्मयोगी आशीष शर्मा ने किया। प्रातःकाल से ही पार्क भक्तिमय वातावरण से भर गया, जहाँ योग साधक, सामाजिक कार्यकर्ता, सनातन प्रेमी और क्षेत्रवासी एकत्रित हुए थे।



कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया और राम नाम का जप किया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। कर्मयोगी आशीष शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है, क्योंकि इसी समय भगवान राम और हनुमान का मिलन हुआ था और हनुमान ने भीम का अहंकार तोड़ा था। उन्होंने कहा कि राम नाम आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाला दिव्य सेतु है और ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति को सुदृढ़ करते हैं।



कार्यक्रम में भूपेन्द्र काके, राजीव खेड़ा, अमित अग्रवाल, तेजी जी, महेश, सतीश कुमार सैनी, अनिल गुप्ता, परमजीत सिंह, जसवीर सिंह, बॉबी बाधवा, सुनील सहगल, विक्रम सोंधी, अमित नागपाल, आशीष माठा जी, विशाल साहनी, सुशील पूनिया, संदीप गुप्ता, लव खुराना, संजीव सरीन (उपाध्यक्ष पंजाबी समाज) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और राष्ट्र कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

9
25 views

Comment