logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच जिले के थाना हुजूर पुर के पास्को एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरेफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति
थाना - हुजूरपुर, जनपद बहराइच
दिनांकः- 26.05.2026

- *पॉक्सो एक्ट के मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

थानाः- हुजूरपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी हुजूरपुर श्री समशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता।

o विवरण-
दिनांक 21.05.2026 को स्थानीय पुलिस को अभियुक्त राजबीर उर्फ डबलू पुत्र रामअचल नि0ग्राम बरहिया थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच द्वारा एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध सूचना प्राप्त हुई जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

विवेचना के क्रम आज दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जगताजलालपुर अद्धनिर्मित पेट्रौल पम्प थाना क्षेत्र हुजूरपुर जनपद बहराइच के पास से समय करीब 10.24 बजे वांछित अभियुक्त राजबीर उर्फ डबलू पुत्र रामअचल नि0ग्राम बरहिया थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
राजबीर उर्फ डबलू पुत्र रामअचल नि0ग्राम बरहिया थाना कोतवाली देहात जनपद उम्र 19 बर्ष

o मु0अ0सं0 व धारा-
मु0अ0सं0 135/26 धारा 137(2)/87/65(1) बी0एन0एस0 व 3/4(2) पास्को एक्ट

o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- जगताजलालपुर अद्वनिर्मित पेट्रौल पम्प
दिनांक- 26.05.2026 समय- 10.24 बजे
गिरफ्तारी टीम-

1. व0उ0नि0 श्री राजीव कुमार मिश्र
2. का0 अमित सिह
3. रि0आ0 लकी

7
79 views

Comment