logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर: मलवां में अवैध यार्ड में भीषण आग, दर्जनों वाहन जलकर राख

फतेहपुर: जिले के मलवां थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र बरौरा में जीपी यार्ड नामक अवैध यार्ड में भीषण आग लग गई। इस यार्ड में फाइनेंस कंपनियों के दर्जनों बेकसूर वाहन खींचकर रखे गए थे जो आग की भेंट चढ़कर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।

यार्ड के प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। इलाके में उठ रहे धुएं के गुबार से स्थानीय लोग भयभीत हैं और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज तथा आसपास के लोगों के बयानों से आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कुछ चर्चाओं में आग को किसी साजिश या जानबूझकर लगाए गए कदम से जोड़ा जा रहा है, परन्तु आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

8
62 views

Comment