चकबंद कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गड्ढा और घास भी नहीं ढक पा रही मिट्टी
महराजगंज। खंड विकास निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुरा बननी और बहुआर कला में कराए जा रहे चकबंद कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खेतों के बीच बनाए जा रहे रास्तों की हालत ऐसी बताई जा रही है कि कई जगह गड्ढे तक सही तरीके से नहीं भर पाए हैं और डाली गई मिट्टी इतनी कमजोर नजर आ रही है कि उस पर घास तक ठीक से नहीं ढक पा रही है।
स्थल पर देखने से साफ दिखाई देता है कि रास्ता कई स्थानों पर ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है। कहीं मिट्टी कम डाली गई है तो कहीं समतलीकरण अधूरा नजर आ रहा है। ऐसे में बरसात शुरू होने के बाद रास्ता और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
चकबंद कार्य का उद्देश्य किसानों को बेहतर आवागमन सुविधा देना होता है, लेकिन यहां कार्य की स्थिति देखकर लोग गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यदि मानक के अनुसार कार्य कराया जाता तो न गड्ढे और घास दिखाई देते और न ही रास्ते की ऐसी स्थिति होती।
इस संबंध में निचलौल A.P.O बोले कि चांच कर रिपोर्ट दी जाएगी