गढ़मुक्तेश्वर: पार्किंग ड्यूटी युवक पर जानलेवा हमला और धमकी
गढ़मुक्तेश्वर : ब्रजघाट में नगर पालिका पार्किंग पर ड्यूटी कर रहे विनीत पुत्र श्री बिजेन्द्र के साथ 24 मई 2026 की रात्रि करीब 12 बजे जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि जोगिन्द्र, शनि पुत्र कृष्ण और उनके छह अन्य अज्ञात साथियों ने विनीत को गाली-गलौज के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान राहगीरों मोहित चौधरी, तनुज और टिंकू ने बीच-बचाव कर विनीत की जान बचाई।
पीड़ित विनीत, जो नेशनल लोक तांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और गौ सेवा से जुड़े हैं, ने बताया कि आरोपियों के साथ उनकी करीब छह महीने पुरानी रंजिश गौ सेवा को लेकर थी। उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।