शाम 5 बजे की बड़ी खबरें देश और प्रदेश अपडेट
➡️ लखनऊ - योगी सरकार के विजन को मिलेगा नया बल, डेलॉयट और टाटा टेक्नोलॉजीज ने स्किल डेवलपमेंट रोडमैप किया पेश। ITI संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी, युवाओं को आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री 4.0 का प्रशिक्षण मिलेगा। सरकार का लक्ष्य इंडस्ट्री रेडी प्रोफेशनल तैयार करना।
➡️ लखनऊ - बिजली कटौती को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- “कुछ लोग कटौती पर सवाल उठा रहे हैं, पिछली सरकार में तारों पर कपड़े सूखते थे।” मुख्यमंत्री बोले- बिजली व्यवस्था पर खुद नजर रख रहा हूं, जनता से भी सहयोग की अपेक्षा।
➡️ लखनऊ - नवविवाहिता श्वेता सिंह का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। 10 लाख कैश और लग्जरी कार की मांग का आरोप, पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज।
➡️ लखनऊ - मलिहाबाद किले के बाहर हिंदू संगठनों ने सांकेतिक पूजा-पाठ किया। चोरी-छिपे नमाज पढ़ने के आरोप के बाद पुलिस ने किले के बाहर बैरिकेडिंग की।
➡️ लखनऊ - दिव्यांग बुजुर्ग अपहरण मामले में 24 घंटे बाद FIR दर्ज। ADCP के आदेश के बाद सैरपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ, आरोपी अब भी फरार।
➡️ प्रयागराज - SSC कांस्टेबल GD परीक्षा में भारी अव्यवस्था के बाद हंगामा। छात्रों ने परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ की। प्रयागराज समेत 5 जिलों में परीक्षा रद्द।
➡️ मुजफ्फरनगर - दबंगों ने छात्रों की कार पर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना CCTV में कैद, छात्र जान बचाकर भागे।
➡️ इटावा - भरथना नगर पालिका में फर्जी नियुक्तियों और करोड़ों के भ्रष्टाचार का मामला तेज। जांच टीम गठित, कई कर्मचारी जांच के घेरे में।
➡️ बिजनौर - मां-बेटी पर दबंगों का हमला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पीड़ित परिवार ने SP से लगाई न्याय की गुहार।
➡️ आगरा - यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल। पीछे से कार टकराने से हादसा हुआ।
➡️ आगरा - भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम अलर्ट, कई चौराहों पर ग्रीन नेट लगाई गई ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।
➡️ मैनपुरी - मामूली विवाद में दबंगों ने महिला समेत परिवार पर हमला किया। 3 लोग घायल, पीड़ित परिवार ने SP से न्याय की मांग की।
➡️ हापुड़ - दमकल विभाग की लापरवाही उजागर। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी खत्म हो गया, बाद में ट्यूबवेल से पानी भरना पड़ा।
➡️ दिल्ली - विजय विहार में 4 मंजिला इमारत में भीषण आग। 16 परिवार प्रभावित, 2 लोग घायल। संकरी गलियों के कारण राहत कार्य में दिक्कत आई।
➡️ दिल्ली - सिरसा महिला थाना हमले मामले में NIA ने 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, पाकिस्तानी हैंडलर के नाम भी शामिल।