सिंगरौली दूसरो को कानून का पाठ पढ़ाने वाले खुद कानून को अपने हाथों में लिया।
सिंगरौली जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बैढ़न के अधिवक्ता चेम्बर में कल दोपहर के समय एक युवक को जमकर ईट, लात, मुक्के व तमाचे से मारपीट की है। युवक का गुनाह इतना था कि वह अधिवक्ता के खाली कुर्सी पर बैठ गया था। यही से दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और इसी के बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।
बताया जा रहा है कि विवाद कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ था। ईटमा घोरौली निवासी पक्षकार अपने किसी मामले में वकील से मिलने आया था। वकील के आने का इंतजार करते हुए वह अधिवकता चेंबर में खाली पड़ी कुर्सी पर बैठ गया, उसी समय अधिवक्ता आकेश कुमार वर्मा आए और उसे कुर्सी से हटने के लिए कहा तो उसने हटने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के दौरान वहां पर उपस्थित कुछ अन्य अधिवक्ताओं ने भी पक्षकार के साथ मारपीट की।
ईंट से राकेश को बेरहमी से पीटा
इधर बताया जाता है कि विवाद के दौरान फरियादी का भाई राकेश कुमार वर्मा बीच-बचाव करने लगा तो आकेश वर्मा के अलावा शैलेन्द्र शर्मा समेत अन्य वकिल मुक्का, तमाचा व ईट से हमला किये। राकेश का शर्ट भी फाड़ दिये पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध अलग-अलग बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है, लेकिन न्यायालय परिसर में जिस तरह से अधिवक्ताओं ने युवक के साथ मारपीट किया है।
वीडियों सोशल मीडिया में वायरल होने पर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। वहीं मुकेश एवं राकेश के परिवारजन इस घटना से बेहद दुखी हैं।