बकरी ईद को लेकर विधि व्यवस्था सुदृढ़, डीसीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
पाकुड़ जिले में बकरी ईद के अवसर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने
बकरी ईद को लेकर विधि व्यवस्था सुदृढ़, डीसी–एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
पाकुड़ जिले में बकरी ईद के अवसर पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। Deputy Commissioner (DC) Pakur एवं Superintendent of Police (SP) Pakur के नेतृत्व में जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान आम लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल के जवानों की तैनाती प्रमुख स्थानों पर की गई है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।