logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑपरेशन आघात के तहत गांजा एवं नशीले इंजेक्शन कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा और र

“ऑपरेशन आघात” के तहत गांजा एवं नशीले इंजेक्शन कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा और रामलीला मैदान में दी दबिश, 05 आरोपी गिरफ्तार
बीड़पारा में दो आरोपियों से 6.168 किलो गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
रामलीला मैदान के पास 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, नगदी 7570 रकम, बाइक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों पर लगातार प्रहार जारी
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : रायगढ़ पुलिस की नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है
26 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बीड़पारा क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री तथा रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन बिक्री की सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कुल 6.168 किलो गांजा, 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7570 नगदी रकम एवं एक बाइक जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बीड़पारा में गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 6.168 किलो गांजा जब्त
दिनांक 25 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपी इरशाद खान पिता कुर्बान खान उम्र 37 वर्ष निवासी बीड़पारा रायगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के द�

7
769 views

Comment