logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ी खबरें | यूपी समेत देशभर की प्रमुख अपडेट्स



लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम कार्यक्रम में पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि “हमने भ्रष्टाचार के कूड़ेदान साफ किए।” गमला चोरी पर तंज कसते हुए CM ने कहा कि “ढाई करोड़ की कार से 35 रुपये का गमला चोरी किया गया।”

लखनऊ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर फर्जी एनकाउंटर कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “जाति और धर्म देखकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं।”

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के 29 PPS अफसर जल्द IPS बन सकते हैं। UPSC को नाम भेजे गए हैं और जुलाई 2026 में DPC बैठक के बाद अंतिम सूची जारी होगी।

गोरखपुर

SSC GD परीक्षा में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। 500 अभ्यर्थियों की जगह केवल 250 की व्यवस्था होने से कई छात्रों को लौटना पड़ा, जिससे सड़क जाम की स्थिति बन गई।

अलीगढ़

NH-34 पर दो ट्रकों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक 3 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सहारनपुर

18 वर्षीय हर्षित धीमान ने जूडो में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अब उनका चयन एशिया कप के लिए हुआ है, जहां वे कजाकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ग्रेटर नोएडा

किन्नर चांदनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी अभिषेक उर्फ मोना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ।

रायबरेली

सड़क हादसे का LIVE वीडियो सामने आया है, जिसमें डंपर पैदल जा रहे लोगों को कुचलता दिख रहा है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

हापुड़

शादी के 16 साल बाद 4 बच्चों की मां युवक के साथ फरार हो गई। पति ने पत्नी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

दिल्ली

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। वहीं केरल के नए CM वीडी सतीशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

3
213 views

Comment