logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सीमांचल दौरे पर निकलेगा परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ मुजफ्फरपुर से शुरू संकल्प यात्रा 28 मई को पहुंचेगी अररिया

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सीमांचल दौरे पर निकलेगा परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ
● मुजफ्फरपुर से शुरू संकल्प यात्रा 28 मई को पहुंचेगी अररिया
● पुरानी पेंशन लागू कराने हेतु शिक्षकों का जनजागरण अभियान तेज
■ फारबिसगंज से सीमांचल में OPS के समर्थन में चलेगा जागरूकता अभियान
■ बैकुंठ शुक्ला को नमन कर OPS संकल्प यात्रा का सीमांचल अभियान शुरू

मुजफ्फरपुर/अररिया। शहीद बाबू बैकुंठ शुक्ला जी को माल्यार्पण कर मुजफ्फरपुर से निकली पुरानी पेंशन लागू कराने की संकल्प यात्रा अब सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेगी। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ बिहार प्रदेश के प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार के नेतृत्व में यह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर के साथ 28 एवं 29 मई को फारबिसगंज होते हुए अररिया जिला में प्रवेश करेगी।

संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम जनता के बीच पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू कराने को लेकर जनजागृति फैलाना है। महासंघ के नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसके लिए राज्यभर में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

फारबिसगंज में परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार की अगुवाई में शिक्षकों, रेलवे कर्मियों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बैठक, संवाद कार्यक्रम एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को पुरानी पेंशन योजना की आवश्यकता एवं उसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

महासंघ के नेताओं ने कहा कि यह संकल्प यात्रा कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने का कार्य करेगी तथा सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रभावी तरीके से पहुंचाएगी। सीमांचल दौरे को लेकर शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

687
36329 views

Comment