logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पत्रकार को बिजली समस्या बताना पड़ा भारी, JE पर धमकाने का आरोप


सुल्तानपुर | अखंड नगर
अखंड नगर पावर हाउस में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) आलोक रंजन सिंह पर एक स्थानीय पत्रकार को धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला उस समय सामने आया जब क्षेत्र में लगातार खराब बिजली व्यवस्था, लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से परेशान जनता की समस्याओं को लेकर पत्रकार ने जनहित में JE को सूचना दी।
आरोप है कि बिजली व्यवस्था सुधारने के बजाय JE आलोक रंजन सिंह भड़क गए और पत्रकार से अभद्र भाषा में बात करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने पत्रकार के घर और प्रतिष्ठान के विद्युत कनेक्शन से जुड़े कागजात मांगने शुरू कर दिए, जिसे पत्रकार ने दबाव और धमकी की कार्रवाई बताया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अखंड नगर क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। घंटों कटौती और लो-वोल्टेज के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जब मीडिया द्वारा जनसमस्याओं को उठाया गया तो जिम्मेदार अधिकारी समाधान करने के बजाय सवाल उठाने वालों पर ही दबाव बनाने लगे।
इस घटना के बाद क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि पत्रकारों को ही डराया जाएगा तो आम जनता की आवाज कौन उठाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए इस प्रकार का रवैया न अपनाए।

12
499 views

Comment