logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भेलाई गांव में मारपीट, कई घायल, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

धोरैया/बांका: धोरैया प्रखंड क्षेत्र के भेलाई गांव में शनिवार शाम करीब 6:00 बजे हुई मारपीट की घटना में घायल लोगों को एंबुलेंस की सहायता से धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सभी का उपचार कराया गया।
उपचार के दौरान जानकारी मिली कि घटना में मंगल यादव के दाहिने हाथ एवं चेहरे पर चोट लगी है। वहीं सती कुमारी (26 वर्ष), तेतरी देवी, बुलबुल देवी सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। आरोप लगाया गया है कि प्रेम यादव, धनंजय यादव, ज्योतिष यादव, बमबम यादव, अमरकांत यादव, दिवाकांत यादव, दिलीप यादव, अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडा एवं लोहे की रॉड से मारपीट की। आरोप है कि बमबम यादव द्वारा लोहे की रॉड से प्रहार किए जाने से सती कुमारी घायल हो गईं, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने कांड संख्या 146/26 दर्ज किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बांका जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

18
3688 views

Comment