logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटिहार : भारी मात्रा में शराब के साथ 5 गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कटिहार: जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार शराब माफियाओं और अवैध शराब के खिलाफ कटिहार मद्य निषेध टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की गई है।
📍 इन प्रमुख जगहों पर हुई छापेमारी:
नगर थाना: कर्पूरी मार्केट से नीतीश महतो
कटिहार जंक्शन: मनोज मेहता
मुफ्फसिल थाना: मुगरा फाटक और सरबरसा बांध पर कार्रवाई
प्राणपुर: ओवर ब्रिज के पास से एक टोटो से विदेशी शराब बरामद
गोपालपुर: मानिक वासकी की गिरफ़्तारी
सहायक थाना: रेलवे कॉलोनी से जुलेखा खातून
बलिया बेलोन थाना: नारायणपुर से बादल सिंह
बारसोई: रेलवे स्टेशन पर भी की गई सघन छापेमारी
📊 कुल बरामदगी और कार्रवाई का विवरण:
मद्य निषेध टीम द्वारा की गई इस चौतरफा कार्रवाई में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
🚌 वाहन: 1 टोटो जब्त
🧪 चुलाई शराब: 23.000 लीटर
🍾 विदेशी शराब / बीयर: 55.730 लीटर
📦 कुल बरामद शराब: 78.730 लीटर
कार्रवाई: गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल हाजत भेज दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी |
न्यूज कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट

0
58 views

Comment