राजस्थान सरकार को पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि से लाभ
राजस्थान: पिछले ग्यारह दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें चार बार बढ़ाई गई हैं, जिससे आम नागरिक आर्थिक दबाव में हैं। इस दौरान राजस्थान सरकार वैट के माध्यम से प्रतिदिन साढ़े तीन करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूल रही है। इसके बावजूद आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठाये जा रहे हैं।
तेल कंपनियों के घाटे के नाम पर जनता की आर्थिक स्थिति पर दबाव डाला जा रहा है, जबकि पिछली तिमाही तक मार्च माह में सभी तेल कंपनियां हजारों करोड़ रुपये के लाभ में थीं। ईरान युद्ध के दौरान भी कंपनियों ने अच्छा मुनाफा कमाया। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार की प्राथमिकता जनता के हित की बजाय तेल कंपनियों के मुनाफे को अधिक महत्व देना है।