logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"जुड़ रहे हैं, मैडम रेणु बाला जी के साथ, दूसरी पार्टिओं के कार्यकर्ता"!

कपुरी :- बहुजन समाज पार्टी के बृजपाल छप्पर जिन लोगों को अपना सबसे करीबी और “राइट हैंड” बताते थे, वही अब उनका साथ छोड़कर विधायक मैडम रेनू बाला जी के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं।
थाना छप्पर के सम्मानित समाजसेवी एवं लंबे समय से जुड़े रहे डॉ. हरबंस लाल ने बृजपाल को अलविदा कहकर विधायक मैडम रेनू बाला जी की नीतियों और जनसेवा पर विश्वास जताया है। यह साबित करता है कि सढौरा की जनता और जागरूक लोग झूठी बयानबाजी नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने वालों के साथ खड़े हैं।
2024 के चुनाव में भी हजारों कार्यकर्ताओं और किसानों ने मिलकर मैडम रेनू बाला जी को मजबूत किया था, क्योंकि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की आवाज उठाने का काम किया। आज भी जनता जानती है कि कौन विकास और सम्मान की राजनीति करता है और कौन केवल निजी स्वार्थ के लिए बयानबाजी। सढौरा की जनता भावनाओं में नहीं, सच्चाई और काम के आधार पर फैसला करती है और यही वजह है कि विरोधियों के अपने साथी भी अब विधायक मैडम रेनू बाला जी के समर्थन में आ रहे हैं।

5
123 views

Comment