पत्रकार को मत छेड़िए साहब पत्रकार की कलम ही इतिहास लिखती है
उत्तराखंड देहरादून
पत्रकार के साथ अभद्रता को लेकर पत्रकार योग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवाकांत पाठक ने राज्य सरकार से भारतीय संविधान के चौथे स्तंभ की मर्यादा और सुरक्षा को लेकर लक्सर तहसील में तैनात नाजिर श्याम सिंह रावत द्वारा की गई अभद्रता पर गंभीरता पूर्वक जांच कर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि लक्सर तहसील परिसर में पत्रकारों और एक सरकारी कर्मचारी के बीच हुआ विवाद शुक्रवार को बड़ा मुद्दा बन गया।
तहसील में तैनात नाजिर श्याम सिंह रावत पर लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण सैनी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाने के बाद मीडिया कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते तहसील परिसर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन से गूंज उठा। बताया गया कि प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण सैनी किसी कार्य से तहसील पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान नाजिर पद पर तैनात कर्मचारी ने उनके साथ बदसलूकी की।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार तहसील परिसर में जुट गए और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पत्रकारों ने प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।